सिंगर सोनू निगम बने मॉडल- फैशन डिजाइनर विक्की इदनानी के लिए की मॉडलिंग

By Filmibeat Desk

लॉकडाउन ने निश्चित रूप से कई लोगों को खुद को फिर से खोजने में मदद की है। फैशन डिजाइनर विक्की इदनानी ने अपने साथी और स्टाइलिस्ट अविनाश बामनिया के साथ मिलकर कलेक्शन लॉन्च किया और सिंगर सोनू निगम को इस लेबल के लिए बतौर ब्रांड एंबेसडर चुना है। विक्की इससे पहले बॉलीवुड के खान्स, कपूर्स, बच्चन, अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं।

गायक सोनू निगम के इस लेबल से जुड़ने के बारे में विक्की इदनानी कहते हैं कि, "वे बहुत ही अच्छे दिखने वाले और प्रतिष्ठित व्यक्ति है। वे बहुत ही बेहतर मॉडल हैं। हम इस प्रतिभाशाली कलाकार और सिंगर के बहुत शुक्रगुजार हैं जिसने हमारे इस छोटे से कलेक्शन को एक बड़ा जज़्बा दिया है।"

Sonu Nigam

इस बारे में सोनू निगम ने कहा, "जब एक रचनात्मक व्यक्ति कुछ नया करने का फैसला करता है, तो परिणाम देखने लायक होता है। यह मेरे अब तक के सर्वश्रेष्ठ शूट में से एक है। मैं उस दिन में बहुत ही थका हुआ था, लेकिन मेरे लिए शूट करना मजेदार था क्योंकि इनके डिजाइनर कपड़े बहुत ही आरामदायक थे।"

लेंसमैन विक्की इस लेबल को अपने परिवार की बेटियों को समर्पित करते हैं। यह कलेक्शन इंस्टाग्राम पर विक्की इदनानी लेबल पेज पर देखा जा सकता है और दुबई में कुशल भट्ट के एरकान में उपलब्ध होगा।

48 वर्षीय सिंगर सोनू निगम अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखते हैं, जिस वजह से कंपनी ने उन्हें अपना फेस बनाने का प्रस्ताव रखा और सोनू राजी हो गए।

पिछले दिनों कोविड प्रभावित बच्चों, महिलाओं, विकलांग लोगों, शरणार्थियों, प्रवासियों, अल्पसंख्यकों और कलाकारों के लिए फंड जुटाने हेतु 'एक साथ: इंडिया विल राइज अगेन' नाम से कॉन्सर्ट किया गया था, जिसमें सोनू निगम भी हिस्सा रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X