सोनू निगम ने कंगना का किया सपोर्ट- कहा,'यदि उसने कहा कि महेश भट्ट ने उस पर चप्पल फेंकी, तो सच होगा'
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, कंगना रनौत ने एक बार फिर नेपोटिज्म और बॉलीवुड गैंग्स को लेकर अपनी लड़ाई तेज कर दी है। इस लड़ाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री दो खेमों में बंट चुकी है। एक जो कंगना के सपोर्ट में खड़े हैं और उनके आरोपों को सही बता रहे हैं, और एक जो कंगना की बातों को अतिश्योक्ति मान रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी कंगना रनौत के सपोर्ट में खड़े हुए हैं।
सोनू निगम ने कहा, "महेश भट्ट ने फिल्म साइन न करने पर कंगना रनौत पर चप्पल फेककर मारी, मैं इस बात में कंगना का सपोर्ट करता हूं। उनमें विश्वास रखता हूं। अगर वह कह रही हैं कि ऐसा हुआ है तो हुआ होगा।"

सिंगर ने कहा, "जो लोग कंगना के लिए गलत हो सकते हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि वो मेरे लिए भी हो। संभवतः मेरे पास ऐसा कोई अनुभव नहीं है, जबकि मैं उनके लिए 25-30 साल से काम कर रहा हूं। लेकिन यदि वह कह रह है कि उन लोगों ने उसके साथ कुछ ऐसा बुरा किया है, तो मैं उस पर भरोसा करूंगा। क्योंकि मुझे नहीं लगाता है लोग इतने पागल हैं कि वे इस तरह की कहानियां बनाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications