मसकली 2.0 विवाद पर बोले सोनू निगम- 'गाने चुराकर मत बनाओ ये गलत है'
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनको अजान वाले पुराने ट्वीट को लेकर एक फिर से ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब एक बार फिर से उनको लेकर एक खबर सामने आई है और इस बार उन्होने मसकली 2.0 को लेकर कुछ बयान दिया है। गौरतलब है कि जब से ये गाना आया है कई लीजेंड सिंगर और संगीतकार इसपर आपत्ति जता चुके हैं ..
उनका कहना है कि इस तरह के शानदार गानों के साथ छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। इसपर सोनू निगम का कहना है कि.. मसकली ए आर रहमान का सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय गाना है। इसे बेहद ध्यान से सुनना चाहिए।

चुराना भी है तो वो मत चुराओ जो सबसे अनमोल है।' उन्होंने आगे अपने अंदाज में बात करते हुए कहा, 'अगर आप कुछ चुराना चाहते हैं तो बर्तन चुरा लीजिए, किसी के घर पर डाका मार लीजिए लेकिन किसी का बच्चा ना चुराएं।
ये सॉन्ग बिल्कुल वैसा ही है।' गौरतलब है कि सोनू निगम इस दौरान राजीव मसंद से बात कर रहे थे। इसके बाद उनका ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ समय पहले इस विवाद पर एआर रहमान ने भी आपत्ति जताई थी और वो इस गाने के रिक्रिएशन से काफी ज्यादा नाराज भी हुए थे। फिलहाल अब सोनू निगम ने भी अपनी बात बोल डाली है।


Click it and Unblock the Notifications