Sonu Nigam के बेटे निवान का 17 की उम्र में ट्रांसफार्मेशन देख फैन्स हैरान, टाइगर श्रॉफ भी हुए इम्प्रेस

Sonu Nigam Son Nevaan Transformation

Sonu Nigam Son Nevaan Transformation: सोनू निगम बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दे कि जब भी उनकी आवाज कोई सुनता है तो मंत्रमुग्ध हो जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय सोनू निगम के बेटे निवान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। एक वक्त था जब बहुत ही छोटी सी उम्र में उन्होंने पापा की गोद में 'अभी मुझ में कहीं' गाना गया था।

लेकिन आज निवान काफी बड़े हो चुके हैं और उनकी उम्र 17 साल की हो गई है। सोनू निगम अक्सर अपने बेटे की तस्वीरों को शेयर करते रहते थे। लेकिन इस बार सोनू निगम की पोस्ट से पूरे इंटरनेट पर बवाल मच गया है और उन्होंने अपने बेटे का बहुत ही तगड़ा ट्रांसफार्मेशन दिखाया है। निवान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही पहले एक ऐसा पोस्ट डाल दिया है जिससे हर तरफ हलचल मच गई है।

सोनू निगम द्वारा बेटे की पांच तस्वीरों को शेयर किया गया है। पहली 2 तस्वीरों में निवान परफेक्ट नजर आ रहे हैं तो वही आगे की तस्वीरों में देखने के लिए मिल रहा है कि उनका चेहरा पहले कैसा दिखता था और अब कितना ज्यादा बदल गया है। सोनू निगम ने कैप्शन में लिखा कि "भगवान तुमको हमेशा अपनी शरण में रखें। आज मैं तुमको सिर्फ आशीर्वाद भेज सकता हूं और तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए तुम्हें बधाई।"

सोनू निगम के बेटे निवान की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस समय उनकी उम्र 17 साल की है और उनका जन्म 25 जुलाई 2007 में हुआ था। उनकी मां यानी कि सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है। निवान अपने पिता की तरह सिंगिंग में काफी अच्छे हैं और एक टॉप गेमर भी है। सोनू निगम ने एक बार अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया था कि वह नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने। ना ही वह यह चाहते हैं कि वह भारत में रहे।

निवान निगम के अगर हम इस ट्रांसफार्मेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया कि इस फिजिकल बदलाव में उनका पूरे 2 साल लगे हैं। टाइगर श्रॉफ भी निवान की इस फिटनेस को देखकर दीवाने हो गए। यहां तक कि निवान की मां मधुरिमा द्वारा भी कमेंट किया गया कि "मेरे एंजेल तुमने बहुत मेहनत की है और हर तारीफ के तुम हकदार हो। इसके लिए दृढ़ संकल्प और समर्पण की जरूरत है और मुझे तुम पर गर्व है।"

More from Filmibeat

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X