महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाते सोनू निगम- रोंगटे खड़े कर देगा 30 साल पुराना वीडियो
जब से कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन की स्थिति सामने आई है तब से कुछ पुराने सीरियल्स की वापसी टेलीविजन पर हो गई है। बी आर चोपड़ा की महाभारत फिर से दिखाई जा रही है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा रामायण और शक्तिमान ने भी धमाका किया है। लेकिन बात करें महाभारत की तो इस सीरियल के बनने के कई किस्से हैं जो कि सामने आते रहते है।
लेकिन इस समय सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि करीब 30 साल पुराना है। कई यादों को दोबारा देखने के साथ साथ ये वीडियो देखना भी अपने आप में उस दौर की याद को ताजा कर देता है।


Click it and Unblock the Notifications











