जब भरे मंच पर Sonu Nigam ने Asha Bhosle के धोए थे पैर, सिंगर ने वीडियो संग शेयर किया इमोशनल नोट
Sonu Nigam Shares Asha Bhosle Video: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उन्होंने इंडस्ट्री पर तक़रीबन 8 दशकों तक राज किया। आशा ताई के जाने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर डूब गई। लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के जाने वाले सिंगर सोनू निगम आशा भोंसले के पैर धोते हुए नजर आए। हालांकि ये वीडियो थ्रोबैक है।

12 अप्रैल रविवार के दिन आशा भोंसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉक्टर का कहना था कि उनके मल्टीप्ल ऑर्गन फेल हो गए थे जिसकी वजह से उनका निधन हुआ। लेकिन हाल ही में आशा भोंसले को लेकर सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में वह आशा भोंसले के पैर धोते हुए नजर आए।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में सोनू निगम ने लिखा कि "हर एक दौर की सबसे महान गायिकाओं में से एक आशा भोसले का सफर आज खत्म हो गया। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के संगीत के सुनहरे दौर की आखिरी योद्धा ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया और हम सभी से अपनी अंतिम विदाई भी ले ली।"
सोनू निगम ने इस कैप्शन में आगे लिखा कि "उन्होंने अपनी संगीत साधना और अपनी जीवन तो ऊर्जा से दर्शकों तक अर्बन लोगों की जीवन कुछ हुआ है और प्रभावित भी किया है। वह एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार रही है जिन्होंने अपने जीवन के आखिरी पलों में भी रियाज के प्रति अपना जुनून दिखाया। आशा जी मैं आपके साथ बीते हुए पूरे सफर को हमेशा याद रखूंगा।"
सिंगर ने आगे लिखा कि "जब पहली बार में साल 1994 में आपसे मिला था और आपके साथ में गाना गाया था वहीं से लेकर दिसंबर 2024 में हमारे आखिरी कंसर्ट तक और पिछले साल हमारे साथ गाए गए आखिरी दो युगल गीतों तक, मैं पूरे सफर को गर्व और खुशी के साथ में याद रखूंगा। मैं बस इतना ही कहूंगा कि चले तो गए हो पर दिल अभी भरा नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











