इस गंभीर बीमारी का शिकार हुए सोनू निगम, आईसीयू से सामने आईं चौकाने वाली तस्वीरें!
Recommended Video

मशहूर सिंगर सोनू निगम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जिसका खुलासा होते है ही उनके फैंस काफी ज्यादा चिंता में पड़ जाएंगे। सोनू निगम ने कुछ फोटोज साझा की हैं जिसमें उनकी आंखे सूजी दिख रही हैं तो दूसरी में उन्होंने आक्सीजन मास्क लगा रखा है। ये तस्वीरें अस्पताल के आईसीयू की लग रही हैं। सोनू की इन तस्वीरों पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि सोनू निगम हाल ही में एक गंभीर बीमारी के चलते मुंबई के नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हुए थे।
दरअसल सीफूड खाने के बाद उनकी हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। अभी तक ये बात किसी के सामने नहीं आई लेकिन खुद सोनू ने एक तस्वीर साझा की है। गौरतलब है कि उनको सीफूड खाने के बाद एलर्जी हो गई थी..

जिसके बाद उन्होने एंटी-एलर्जेंस दवाई भी खाई पर कोई असर नहीं हुआ तो वो नानावती अस्पताल में एडमिड हो गए। फिलहाल वो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उड़ीसा मे कंसर्ट करके वापस मुंबई आ चुके हैं।
इस पोस्ट मे उन्होने नानावती अस्पताल को धन्यवाद दिया है और कहा कि अगर आप लोग ना होते तो मेरी सांसे भी रुक सकती थी। इतना ध्यान रखने के लिए दिल से शुक्रिया। सोनू निगम अक्सर किसी ना किसी विवाद के चलते सुर्खियों में रहते हैं। आइए आपको बताते हैं सोनू के कुछ चर्चित विवादों के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications