Sonu Nigam के कॉन्सर्ट के बीच में उठा कर चले गए राजस्थान के सीएम, सिंगर बोले- जाना है तो आया ना करें...

Sonu Nigam Viral Video: सोनू निगम बॉलीवुड के एक जाने-माने सिंगर है और आपको बता दें कि इसी बीच वह अब खबरों का विषय बन गए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो शेयर किया और कुछ नेताओं से रिक्वेस्ट भी की है। दरअसल हाल ही में वह जयपुर कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। जहां पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे।
लेकिन मामला तो यह है कि सोनू निगम की परफॉर्मेंस के बीच में ही सीएम भजनलाल शर्मा वहां से उठकर चले गए और इसके चलते सिंगर को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। इसीलिए वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की है और रिक्वेस्ट की है कि अगर उनको बीच शो से जाना ही होता है तो शो अटेंड नहीं करें।
सोनू निगम ने वीडियो में कहा कि "अभी मैं एक कॉन्सर्ट से आ रहा हूं और यह जयपुर में था। राइजिंग राजस्थान के नाम से इस कॉन्सर्ट में कई हस्तियाँ भी शामिल हुईं। सीएम साहब से लेकर स्पोर्ट्स मिनिस्टर भी थे। हर किसी को अंधेरे में देखा नहीं पाया और काफी लोग थे। फिर मैंने बीच शो में देखा कि सीएम साहब और बाकी लोग उठकर चले गए। उनके निकलते ही जितने भी डेलिगेट्स लोग थे वह भी चले गए।"
सिंगर ने आगे कहा कि "मेरा आपसे निवेदन है कि अगर आप लोग ही अपने आर्टिस्ट की कदर नहीं करेंगे तो बाहर के लोग कैसे करेंगे। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि अमेरिका में कोई परफॉर्म कर रहा है और वहां का प्रेसिडेंट उठकर चला जाता है। जाएगा भी तो बोल कर जाएगा या फिर इशारा करके जाएगा। इसीलिए अगर आपको जाना ही होता है तो आया मत करो या फिर शो शुरू होने से पहले ही चले जाया करो।"
सोनू निगम ने कहा कि "किसी भी आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस के बीच में उठकर जाना सरस्वती का भी अपमान होता है। लेकिन मैंने खुद यह बात नोटिस नहीं की क्योंकि लोगों के जाने के बाद सभी ने मुझे मैसेज किया कि ऐसे शोज आप लोगों को नहीं करने चाहिए। इसीलिए मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं की परफॉर्मेंस से जाना होता है तो वहां पर बैठा मत करो पहले ही चले जाया करो। आप बहुत महान लोग हो और आप बहुत बिजी हो। इसीलिए शो में बैठकर अपना वक्त बर्बाद मत करो।"


Click it and Unblock the Notifications











