Breaking: सोनू निगम की जान को खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

By Shweta K

Recommended Video

Sonu Nigam get Death Threats; Know details | FilmiBeat

आपको बता दें कि सोनू निगम ने अज़ान को लेकर एक ट्वीट किया था कि मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन फिर भी मुझे रोज सुबह 5 बजे अजान के शोर से उठाना पड़ता है। सोनू ने गुरुद्वारों और मंदिरों में भी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए थे। इसे उन्होंने धर्म की गुंडागर्दी करार दिया।इसके बाद ही ये पूरी कंट्रोवर्सी शुरु हुई थी।

सोनू निगम के खिलाफ फतवा और सिर कलम करने तक की घोषणा की गई थी। हालांकि बाद में ये मामला शांत हो गया था लेकिन ऐसा लग रहा है कि सोनू निगम का इससे पीछा नहीं छूट पा रहा है। दरअसल महाराष्ट्र इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट ने मुंबई पुलिस को आगाह किया हैकि सोनू निगम के खिलाफ हत्या की साजिश रची जा रही है।

sonu-nigam-receives-death-threat-mumbai-police-increases-security

मुंबई पुलिस को कहा गया है कि एक कट्टरपंथी समूह सोनू निगम की हत्या की साजिक कर रहा है और इस वजह से उनकी जान को खतरा है। इस एडवाइजरी को जारी करने के बाद सोनू निगम को खास सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस ने कहा है खासकर इवेंट और सार्वजनिक जगहों पर उन्हें अधिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

हालांकि इस घटना के बाद सोनू निगम की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।पिछले साल अज़ान पर ट्वीट करने के बाद कई कट्टरपंथी समूहों ने उनकी आलोचना की थी। यहां तक कि उन्हें सिर मुंडाने की भी चुनौती दी गई थी और सोनू निगम ने सिर मुंडाया भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X