दिव्या खोसला के जवाब पर सोनू निगन ने कसा तंज, ट्विटर पर भी ट्रोल-"दीदी आप कितना ड्रामा करती हैं"
सोशल मीडिया पर म्यूजिक माफिया को लेकर दो बड़े सिंगर्स व म्यूजिक कंपनी के बीच बहस छिड़ गई है। आमने-सामने हैं सोनू निगम और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार। सोनू निगम ने पहले भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी दी तो फिर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने वीडियो शेयर कर सोनू निगम को सुनाया।
दिव्या कुमार के वीडियो को शेयर करते हुए सोनू निगम ने तंज कसा। दरअसल एक वीडियो शेयर कर पति के बचाव में दिव्या खोसला ने सोनू निगम पर आरोप लगाए और अबू सलेम के मामले में पुलिस से जांच की मांग की। इस वीडियो को सोनू निगम ने शेयर कर चुटकी ली। उन्होंने लिखा, लगता है आप अपना कमेंट सेक्शन खोलना भूल गईं, लीजिए मैं इस दुविधा को दूर कर देता हूं।
Recommended Video

वहीं ट्विटर पर दिव्या खोसला ट्रेंड कर रही हैं। ट्विटर पर उन्हें कई यूजर ने बुरी तरह ट्रोल किया, साथ की कई तरह के मीम्स भी शेयर किए। हालांकि अभी तक भूषण कुमार की इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











