सोनू निगम पर कॉन्सर्ट में हुआ हमला, धक्का मुक्की में सीढ़ी पर गिरे, सिंगर ने बताया पूरा वाकया- VIDEO

sonu-nigam-reacts-after-getting-assaulted-at-his-concert-in-mumbai-says-i-fell-on-the-steps-watch

Sonu Nigam Assault Case: मुंबई के चेंबूर इलाके में लाइव कंसर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम के साथ मारपीट की गई। धक्का मुक्की में सोनू सीढ़ी पर गिर गए। वहीं, उनकी मदद के लिए आए उनके सहयोगी को भी मंच से नीचे धकेल दिया गया। घटना के बाद सोनू ने सोमवार देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR कराई। उन्होंने पत्रकारों से भी बात की और बताया कि क्या थी पूरी घटना।

घटना कुछ ऐसी हुई कि जब सोनू निगम परफॉर्म करने के बाद लौट रहे थे, तो उद्धव गुट के शिवसेना विधायक प्रकाश फातेरपेकर के बेटे स्वप्निल ने सोनू के मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी की। इसके बाद जब सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे, तो उसने पहले सोनू निगम के बॉडीगार्ड को धक्का दिया, फिर सोनू के साथ मारपीट करने लगे, जिससे सोनू सीढ़ियों पर गिर गए।

सोनू निगम ने बताया पूरा वाकया

"सोनू निगम ने कहा, 'कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे उतर रहा था कि एक आदमी ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। अगर लोहे की कुछ छड़ें पड़ी होतीं तो आज रब्बानी की मौत हो सकती थी। उन्हें इस तरह से धक्का दिया गया... आप वीडियो में देख सकते हैं... यहां तक कि मैं भी गिरने वाला था।"

सिंगर ने चेम्बूर पुलिस स्टेशन में विधायक प्रकाश फातेरपेकर के बेटे स्वप्निल फातेरपेकर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। सोनू की शिकायत के आधार पर IPC की धारा 341 (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकना), 323 (जानबूझकर किसी को चोट या नुकसान पहुंचाना), 337 ( ऐसे कृत्य से आहत होना जो मानव जीवन आदि को खतरे में डालता है) के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें, इस पूरी घटना के बाद सोनू निगम के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ANI से बातचीत में कहा कि यह हमला नहीं है। स्थानीय विधायक का बेटा सोनू निगम के परफॉर्मेंस के बाद उनके साथ सेल्फी के लिए जा रहा था, लेकिन सोनू के बॉडीगार्ड ने उसे रोक दिया। इस पर उनके बीच मामूली हाथापाई हो गई। जिसके कारण एक या दो लोग स्टेज से गिर गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X