कन्नड़ गाने की डिमांड को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ना पड़ा सोनू निगम को भारी, दर्ज हुई FIR

सोनू निगम को आखिर कौन नहीं जानता। बता दें कि सोनू निगम अलग-अलग भाषाओं में गाना गाकर फैन्स को इम्प्रेस करते हैं। सोनू निगम देश-विदेश में भी जमकर कॉन्सर्ट करते हैं। बीते दिन जहां सोनू निगम दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए कॉन्सर्ट को लेकर सिंगर चर्चाओं में थे। वहीं अब बैंगलुरू कॉन्सर्ट की वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि इस कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे कन्नड़ समुदाय सिंगर से बुरी तरह नाराज हो गया है।
कन्नड़ समुदाए ने लगाए आरोप
बात इतनी आगे बढ़ गई है। कन्नड़ समुदाय ने सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। दरअसल समुदाय ने यह आरोप लगाया है कि सिंगर के शब्दों की वजह से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने जो कहा उससे नफरत बढ़ रही है। यह मामला 25 अप्रैल का है जब सिंगर बैंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में परफॉर्म करने गए थे।
लाइव कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने कह दी थी ये बात
आपको बता दें कि सोनू निगम बैंगलुरू के कॉलेज में परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन वहीं से ऑडियंस ने एक कन्नड़ गाने की मांग की, लेकिन सोनू निगम ने इस मांग को ठुकरा दिया। क्योंकि शख्स ने एक धमकी के तौर पर उन्हें यह गाना गाने के लिए कहा था।
इसके बाद सोनू निगम ने कहा कि- 'यही कारण है पहलगाम में जो हुआ था ना...यही कारण है। तुम लोग जो कर रहे हो जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।' सोनू निगम ने कन्नड़ गाने की मांग को पूरा ही आंतकी हमले से जोड़ दिया जिसके बाद से बवाल खड़ा हो गया। सोनू निगम के इस बयान के बाद संगठन ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। समुदाय का कहना है कि उन्होंने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। भाषा के लिए उन्होंने दुश्मनों को बढ़ावा दिया। वहीं शिकायत में यह भी कहा गया है कि सिंगर का बयान ना केवल असंवेदनशील है बल्कि एक सांस्कृतिक मांग को एक आतंकी हमले से जोड़ना एक दम गलत है।


Click it and Unblock the Notifications











