FIR दर्ज होने पर फूटा सोनू निगम का गुस्सा, बोले- जब पहलगाम में पैंट उतारी गई थी तब...

Sonu Nigam Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर सोनू निगम इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कुछ समय पहले जहां दिल्ली विश्वविद्यालय को लेकर वह चर्चाओं में थे। वहीं अब वह बेंगलुरु में हुए कॉन्सर्ट को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
दरअसल कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस में से किसी ने कन्नड़ गाने की डिमांड की जिसके बाद सोनू निगम का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि 'यही कारण है पहलगाम में जो हुआ था ना...यही कारण है। तुम लोग जो कर रहे हो जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।' सोनू निगम के इतना कहने पर मामला काफी गर्म हो गया।
सोनू निगम पर FIR दर्ज
सोनू निगम की यह बात कन्नड़ समुदाय को जरा भी पसंद नहीं आई। उन्होंने सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। समुदाय ने यह आरोप लगाया है कि सिंगर के शब्दों की वजह से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने जो कहा उससे नफरत बढ़ रही है। यह मामला 25 अप्रैल का है जब सिंगर बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में परफॉर्म करने गए थे।
पहलगाम में जब पेंट उतारी गई थी तब भाषा नहीं पूछी थी
वहीं अब FIR दर्ज होने के बाद सिंगर ने सफाई दी है। सिंगर ने लाइव आकर अपनी बात रखी। सिंगर कहते हैं कि 'एक होता है प्यार से कन्नड़ कन्नड़ कहना। वहीं एक होगा है गुस्से में कन्नड़-कन्नड़ चिल्लाना। दोनों में फर्क होता है। वहां सिर्फ 4 या 5 गुंडे टाइप लोग थे जो यह चिल्ला रहे थे। बाकियों ने उनसे ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन उन पांच लोगों को यह बताना जरूरी था कि पहलगाम में जब पेंट उतारी गई थी तब भाषा नहीं पूछी गई थी।'
डरा धमका कर गाना नहीं गवा सकते
सोनू निगम आगे कहते हैं कि 'कन्नड़ के लोग बहुत ही प्यार हैं, लेकिन हर जगह मुझे लगता है कि हर प्रांत में कुछ लोग बुरे भी होते हैं। उन्हें यह बताना जरूरी है कि आप डरा धमका कर गाना नहीं गवा सकते। मैं कन्नड़ गानों का एक घंटे का सेट लेकर आया था, लेकिन जो लोग दूसरों को धमकाने की कोशिश करते हैं उन्हें रोकना भी जरूरी है।'


Click it and Unblock the Notifications











