'अयोध्यावासियों शर्म करो..' रामलला वाली सीट हारी भाजपा तो भड़क गए सोनू निगम, लोग बोले- 'बर्नोल लगा लगो'

sonu nigam

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे काफी चौकाने वाले हैं। इस बार कहा जा रहा था कि बीजेपी को राम मंदिर के उद्घाटन का काफी फायदा मिल सकता हैँ। लेकिन जो नतीजे आए हैं वो काफी चौकाने वाले हैं।

अयोध्या के सीट से ही बीजेपी का उम्मीदवार हार गया है। ताजा अपडेट से पता चला है कि अयोध्या से बीजेपी के लल्लू सिंह 42548 वोटों से हारे, यहां पर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है।

जैसे ही इस रिजल्ट का ऐलान किया गया लोग चौंक गए हैं। लेकिन इस रिजल्ट से बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम बुरी तरह से भड़क गए हैं। उन्होने अयोध्यावासियों को शर्मनाक बताया है।

क्या बोले सोनू निगम

सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होने लिखा, ''जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!'' इसके बाद लोगों की तरफ से भी काफी चौकाना वाले कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

सोनू निगम के इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों ने सोनू निगम को आड़े हाथों लिया है। एक यूजर ने लिखा, ''जिनका मकान तोड़ा गया, उनसे कभी मिलो हो या फर्जी गाना गाने बैठे हों तुमको शर्म आनी चाहिए। जब कुछ पता न हो तो गाना नही गाना चाहिए।''

एक ने लिखा, ''चाटने से कभी वोट नही मिलते है इतना ध्यान रखना जनता सब समझती है!'' एक ने लिखा, ''हिंदू तुम ही अपने असली दुश्मन हो इतना भी मत गिरो कि हम उठ ही ना पाए.. ये मोदी कि हार नहीं हम हिंदुओ कि हार है।'' एक ने लिखा, ''थोड़ा बर्नोल लगा लो साहब।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। आप देखिए सोनू निगम की पोस्ट..

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X