सोनू निगम को मिली शकील से धमकी, सीक्रेट अफेयर होगा बेपरदा!

Sonu Nigam again getting threatening calls from Chota Shakeel
बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलना आम बात है। इस बार अंडरवर्ल्ड के निशाने पर जो सेलिब्रिटी है वो है बॉलीवुड के जाने माने गायक सोनू निगम। सोनू निगम ने पुलिस में कंपलेन लिखाई है कि उन्हे छोटा शकील की तरफ से धमकी भले फोन कॉल्स आए हैं यही नहीं बल्कि उन्हें कई सारे धमकी भरे मैसेजेस भी आए हैं जिनमें लिखा है कि अगर सोनू निगम ने अपनी इवेंट कंपनी से किये गये करार को रद्द करके शकील की बताई गयी कंपनी से करार नहीं किया तो सोनू निगम को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही ये धमकी भी दी है कि सोनू निगम के किसी सीक्रेट लव अफेयर के बारे में भी मीडिया को बता दिया जाएगा।

सोनू निगम ने अपनी शिकायत में साफ साफ लिखा है कि छोटा शकील उन्हें बराबर धमका रहा है। सोनू निगम ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक ईवेंट कंपनी के साथ वर्ल्ड टूर 2014 के लिए एक कंपनी के साथ डील की है। लेकिन छोटा शकील चाहता है कि ये बॉंड सोनू उनकी पसंद की कंपनी से करे। ना कि इस कंपनी से। सोनू निगम ने कहा कि मैंने शकील का कुछ नहीं बिगाड़ा है और ना ही कभी उनके साथ किसी तरह की कोई बात की है। सोनू निगम को इससे पहले भी शकील की तरफ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। यहां तक की जब सोनू निगम 26 साल के थे तभी उन्हें शकील ने भारी पैसों की मांग की थी तब सोनू के पास इतने पैसे नहीं थे। लेकिन बाद में किसी फैमिली फ्रैंड की मदद से सोनी उस मुसीबत से बच गये।

इस बार फिर से शकील ने उन्हें धमकी देनी शुरु की है। सोनू निगम का कहना है कि "अगर शकील मुझे जानता है तो वो मुझे मेरे हाल पर छोड़ देगा। मै जितने भी गाने गाए हैं उनमें से उनका भी कोई ना कोई फेवरेट गाना जरुर होगा। मैंने उनका कुछ नहीं बिगाड़ा है। वो बड़े हैं उन्हें मुझे छोड़ देना चाहिए। मैं किसी तरह के झंझट में नहीं पड़ना चाहता। मीडिया से भी यही गुजारिश है कि बात को ज्यादा ना बढ़ाएं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X