सोनू निगम को धमका रहे हैं अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के लोग

एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड के निशाने पर पर बॉलीवुड के दिग्गज है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सोनू निगम को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की ओर से फोन पर धमकाया जा रहा है। जिसके बारे में सोनू ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

सोनू ने अफनी शिकायत में कहा है कि उन्हें छोटा शकील के आदमी फोन और एसएमएस पर धमका रहे हैं और एक खास इवेंट मेनेंजमेंट कंपनी से एग्रीमंट साइन करने को कह रहे हैं और अगर सोनू उनकी बात नहीं मानते हैं तो वो लोग उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रहे है और कह रहे हैं कि इसका अंजाम काफी बुरा हो सकता है।

सोनू निगन का साल 2014 में वर्ल्‍ड टूर है जिसके तहत वह अलग-अलग देशों में 12 स्‍टेज शोज करेंगे, इसके लिए सोनू निगम ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार किया हुआ है, लेकिन छोटा शकील की ओर से कहा जा रहा है कि सोनू इस कंपनी को छोड़कर उनकी बतायी कंपनी से करार करे। फिलहाल सोनू निगम इस समय शहर से बाहर है इसलिए उन्होंने मौखिक रूप से अपनी शिकायत मौखिक रूप से पुलिस में दर्ज करायी है। एफआईआर नहीं हो पायी है।

इससे पहले करण जौहर, बोनी कपूर और राजकुमार संतोषी को भी अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकियां मिली थी जिसके बाद उन सभी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी और सभी को स्पेशल सुरक्षा मुहैया करायी गयी थी। देखते हैं कि सोनू निगम के मामले में पुलिस क्या करती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X