..................... शादी में घुसकर अभद्रता करने वाले अगरतला डीएम पर भड़के सोनू निगम! Sonu Nigam get angry on Tripura DM Shailesh Yadav, Video goes viral! - Hindi Filmibeat

शादी में घुसकर अभद्रता करने वाले अगरतला डीएम पर भड़के सोनू निगम, बोले 'हिम्मत कैसे हुई तुम्हारी'

इस समय सोशल मीडिया पर एक बेहद शर्मिंदा कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पश्चिम त्रिपुरा के डीएम एक शादी में घुस जाते हैं और परिवारजनों, दुल्हा दुल्हन, पंडिज जी समेत पुलिसवालों से भी अभद्रता करते हैँ। इन डीएम साहब का रवैया देखकर आपको लगेगा कि किसी फिल्म का सीन चल रहा है, साहब भावनाओं में बह गए हैं। इस वीडियो में नजर आ रहे जिलाधिकारी का नाम शैलेश यादव है जो कि इस वीडियो में काफी गुस्सा करते दिख रहे हैं।

इस काम को लेकर लोग काफी नाराज हैं और ऐसे में सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होने डीएम साहब के इस शर्मनाक कृत्य पर जमकर फटकार लगाई है।

sonu nigam, सोनू निगम

उन्होने कहा कि.. 'मैं अक्सर अपने बारे में बात करता हूं, लेकिन ये वीडियो देखकर मुझसे रहा नहीं गया। मैंने देखा कि डीएम शैलेश कुमार एक शादी में घुस गए और लोगों को फटकार लगा रहे हैं।

सोनू निगम का वीडियो

सोनू निगम का वीडियो

मुझे नहीं पता कि लोगों ने इजाजत ली थी कि नहीं लेकिन वो वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंनेस्वीकृति ली थी।' इसके अलावा सोनू निगम का कहना है कि 'देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी इस तरह से लोगों से बात नहीं करते हैं, आप हैं कौन?

रजवाड़े खत्म हो चुके हैं

रजवाड़े खत्म हो चुके हैं

इस देश से रजवाड़े खत्म हो चुके हैं और आप इस देश के राजा नहीं है। आप किसी गुंडे मवाली, या डकैत की तरह बात कर रहे हैं। आपकी हिम्मत कैसे हुए इन लोगों से ऐसे बात करने की।'

तेजी से वायरल

तेजी से वायरल

सिंगर सोनू निगम का ये वी़डियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस डीएम को तुरंत नौकरी से निकाले जाने की मांग कर रहे हैं।

पत्र को फाड़ डाला

पत्र को फाड़ डाला

इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब परिवारवालों ने डीएम साहब को परिमिशन लेटर दिखाया तो साहब ने उस पत्र को फाड़ डाला।

कानूनी तौर पर कार्यवाही

कानूनी तौर पर कार्यवाही

लोगों का कहना है कि किसी कानून तोड़ने वाले के खिलाफ कानूनी तौर पर कार्यवाही होनी चाहिए ना कि किसी गुंडे की तरह सुलुक करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X