कृष्ण कुमार की गोद में सिर रखकर रोए सोनू निगम, Tishaa Kumar की प्रेयर मीट से वायरल हुआ वीडियो!

sonu nigam krishna kumar tishaa kumar

टी सीरीज के कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार के निधन ने सबको हिलाकर रख दिया था। कैंसर से जूझ रही 21 साल की तिशा ने जर्मनी में अंतिम सांस ली थी और इसके बाद से पूरा परिवार टूटकर बिखर गया है।

इस वक्त एक वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर सोनू निगम अपने आपको संभाल नहीं पाए और घुटनों के बल बैठकर रोने लगे। इस दौरान उन्होने कृष्ण कुमार की गोद का सहारा लिया और बिलखते नजर आए।

इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। सभी जानते हैं कि सोनू निगम और टी सीरीज का रिश्ता 30 साल से ज्यादा पुराना है। तिशा कुमार काफी समय से कैंसर का इलाज करवा रही थीं। सोमवार को उन्हें विले पार्ले में दफनाया गया। इस सोनू निगम के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

एक यूजर ने लिखा है, ''वह उनकी गोद में बैठकर रो रहा है क्योंकि सोनू ने भी कैंसर के कारण अपनी मां को खो दिया था।'' एक ने लिखा, ''ये लॉकडाउन बच्चे सोनू निगम और टी-सीरीज़ के बीच के रिश्ते को भी नहीं जानते हैं। वह गुलशन कुमार ही थे जिन्होंने उन्हें खूब मौके दिये।''

एक ने लिखा, ''बैकग्राउंड में शान भी उतना ही स्तब्ध है RIP ओम शांति।'' एक ने लिखा, ''वास्तव में इस प्रकार के दुखद क्षणों में हम आम तौर पर उनकी स्थिति को याद करते हैं या खुद को उनके सामने रखते हैं, मुझे यकीन है कि वह अपने बच्चों के बारे में सोच रहे होंगे।'' एक ने लिखा, ''वह एक पिता भी हैं, इसलिए वह किशन कुमार के लिए महसूस कर रहे हैं।'' आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X