'अच्छा होता मैं पाकिस्तान में पैदा होता' बोलकर फंसे सिंगर सोनू निगम, अब बोल दी ये बात
सोनू निगम बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में से एक हैं लेकिन उनकी कई ऐसी बातें भी सामने आती हैं जो कि लोगों को शायद पसंद ना आती हों। वो अक्सर कई तरह के विवादित बयान देते हैं और बाद में इसको कवर भी करते हैं। हाल ही में उन्होने पाकिस्तान में पैदा होने को लेकर एक बड़ा बयान दिया था जिसके बाद से वो चर्चा में आ गए थे। उन्होने कहा था कि अच्छा होता वो भारत की जगह पाकिस्तान में पैदा होते तो उनको काम तो मिल जाता।
सोनू निगम के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और कई लोगों ने इस बात को लेकर उनको घेर लिया। मामला बढ़ने के बाद अब वो इस बात को क्लियर कर रहें हैं कि उन्होने इस मतलब से कुछ नहीं कहा था।

सोशल मीडिया पर लिखते हुए उन्होने है कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका मतलब वो बिल्कुल भी नहीं था बल्कि न्यूज में कैची हेडलाइंस के चक्कर में उनके बयान को ऐसा दिखाया गया है।
उन्होने कहा कि ये बात इसलिए कही गई क्योंकि पाकिस्तानी सिंगर्स को यहां पर ज्यादा काम मिल जाता है। खैर पहले भी कई तरह के विवादित बयानों को लेकर वो फंस चुके हैं। आप देखिए कुछ पाकिस्तानी सिंगर्स जो भारत में छाए रहें हैं...


Click it and Unblock the Notifications