सोनू निगम को BMC चीफ के कजिन ने दी धमकी, विदेश में प्रोग्राम से जुड़ा मामला, जानिए डिटेल

लोकप्रिय गायक सोनू निगम को लेकर धमकी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सोनू निगम को बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन ने धमकी दी है। पद्मश्री सोनू निगम फिल्मों से अधिक इन दिनों लाइव इवेंट को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। विदेश में उनके गाने के कई प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है।

इसी मामले को लेकर बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल के कजिन राजिंद्र की तरफ से सोनू निगम को धमकी देने का आरोप है। खबरों के अनुसार बीएसमी चीफ इकबाल सिंह चहल ने हाल ही में सोनू निगम को अपने कजिन से मुलाकात करवाई थी। इंटरनेशनल लेवल पर सोनू निगम का सारा काम रॅाकी नाम के व्यक्ति प्रमोट करते हैं।

Sonu nigam,

इकबाल सिंह चहल के कजिन सोनू निगम के साथ विदेश में प्रोग्राम को लेकर बात करना चाहते थे। लेकिन सोनू निगम ने कह दिया कि इसके लिए उन्हें रॅाकी को संपर्क करना होगा। जिसके बाद सोनू निगम को धमकी भरे मैसेज दिए गए। सोनू निगम धमकी मिलने के बाद आहात हुए हैं। जिस तरह की धमकी सोनू निगम को मिली है।

उसके बाद यह बोला जा रहा है कि इसकी जांच करवानी चाहिए। इस मामले को ढीला समझना सही नहीं होगा। सोनू निगम के पास धमकी भरे मैसेज के साथ ऑडियो क्लिप होने की बात भी बोली जा रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि सोनू निगम ने इकबाल सिंह चहल का सम्मान करते हुए किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि सोनू निगम विदेश और देश में प्रोग्राम करने के लिए 3 से 4 करोड़ की फीस लेते हैं। सोनू निगम का प्रोग्राम विदेश मेें काफी लोकप्रिय हैं। जहां उनके फैंस की तादादा भी सबसे अधिक है। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सिंगरों में सोनू निगम का नाम सबसे ऊपर की पायदान पर आता है। फिलहाल इस मामले में अभी तक बीएमसी प्रमुख की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X