Sonu Nigam को स्टेज पर ही एक शख्स ने खदेड़ा, ऐन मौके पर बाउंसर्स ने बचाई जान और पीछे ले जाकर खूब पीटा

Sonu Nigam

Sonu Nigam Video: देश के सबसे पसंदीदा गायकों में से एक सोनू निगम हाल ही में उस समय मुश्किल में फंस गए जब एक म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर एक व्यक्ति ने उनका पीछे ही पड़ गया और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि फैंस सिंगर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Sonu Nigam को एक शख्स ने खदेड़ा

सोनू निगम का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति सोनू निगम के पैर पकड़ने आता है। सोनू खुद को उस व्यक्ति से दूर भागने और खुद को बचाने की कोशिश करते हैं और इस दौरान सोनू निगम ने गाना बंद नहीं किया। सोनू का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बाउंसर्स ने शख्स को पीटा

घटना का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में, निगम को 'हम हैं राही प्यार के' गाने परफॉर्म करते हुए सुना जा सकता है, जिस दौरान एक व्यक्ति, जो नशे की हालत में था, उन पर हमला करता है। गाना गाते समय, निगम को स्टेज के चारों ओर भागते हुए देखा गया और वह व्यक्ति उनका पीछा कर रहा था, जब तक कि उस शख्स को बाउंसर्स ने पकड़ नहीं लिया।

लोगों ने की Sonu Nigam की तारीफ

इसके बाद बाउंसर्स ने उस शख्स को स्टेज के पीछे ले जाकर पीटा और निगम ने अपना म्यूजिक प्रोग्राम जारी रखा जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो। नेटिजन्स ने सोनू निगम की तारीफ की और उन्हें "लीजेंड" कहा। एक यूजर ने कमेंट किया- "सुर यहां भी नहीं बिगड़ा गुरुजी का"।

Sonu Nigam के बारे में

सोनू 90 के दशक के अपने गानों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। सिंगर ने मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, ओडिया, भोजपुरी, गुजराती, मलयालम, नेपाली, तुलु, छत्तीसगढ़ी, मैतेई और अन्य भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

Read more about: sonu nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X