छोटा शकील ने कहा..भारत जोतवानी के साथ काम करो सोनू वरना...
कहा जा रहा है कि सोनू ने पुलिस से कहा है कि सोनू निगम ने भारत जोतवानी का नाम लिया है और कहा है कि छोटा शकील ने उनसे बोला है कि अगर वह भारत जोतवानी के साथ करार नहीं करते हैं तो ठीक नहीं होगा, वह उन्हें पूरी तरह बदनाम कर देंगे।
जबकि एबीपी न्यूज का कहना है कि भारत जोतवानी ने छोटा शकील के साथ किसी भी तरह के रिलेशन से सिरे से इंकार किया है लेकिन अमेरिका न्यूजर्सी में रहने वाले भारत ने कहा है कि वह सोनू निगम के अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अगर सोनू ने ऐसा क्यों कहा है इस बारे में तो सोनू ही बता सकते हैं।
गौरतलब है कि सोनू निगन का साल 2014 में वर्ल्ड टूर है जिसके तहत वह अलग-अलग देशों में 12 स्टेज शोज करेंगे, इसके लिए सोनू निगम ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार किया हुआ है, लेकिन छोटा शकील की ओर से कहा जा रहा है कि सोनू इस कंपनी को छोड़कर उनकी बतायी कंपनी से करार करे। और वह कंपनी भारत जोतवानी है। फिलहाल तो अभी सोनू निगम मुंबई से बाहर है देखते हैं पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है?


Click it and Unblock the Notifications












