अभिनय करने का मन है: सोनू

हालांकि सोनू की फिल्में ज्यादा नही चली, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके अभिनय की तारिफ हुयी है।
उनका कहना है कि एक असफल फिल्म में आपके अभिनय को पहचाना जाना एक सफल फिल्म में अभिनय को नहीं पहचाने जाने से अच्छा है।
सोनू इन दिनों गीत की दुनिया में अधिक व्यस्त हैं। वे कुछ संगीत अलबम को लेकर भी काम कर रहे हैं जिस कारण अभिनय की दुनिया से वे इन दिनों दूर हैं। उन्होंने कहा कि वे अगले वर्ष से फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर देंगे।
इन दिनों सोनू देश और विदेशों में संगीत कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न इलाकों में संगीत कार्यक्रम पेश किए थे।


Click it and Unblock the Notifications