..................... Sonu Ke Titu Ki Sweety to get release in China - Hindi Filmibeat

एक फिल्म सुपरहिट.. और BOX OFFICE पर खान सुपरस्टार्स को तगड़ी टक्कर!

लव रंजन के निर्देशन में बनी सोनू के टीटू की स्वीटी इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में एक है। फिल्म ने कई सुपरस्टार्स के बीच से निकलते हुए बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। यह शानदार है। वहीं, ताजा खबर है कि फिल्म के निर्माता अब सोनू के टीटू की स्वीटी को चीन में भी रिलीज करने वाले हैं। जी हां, आने वाले महीनों में यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म चीन में भी रिलीज होने वाली है।

कोई शक नहीं कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। चीन में आज तक बॉलीवुड के खान सुपरस्टार- आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान की फिल्में ही रिलीज हुई हैं। बाहुबली और हिंदी मीडियम ने भी ताजा ताजा एंट्री ली है और अच्छा प्रदर्शन दिखाया है।

Sonu Ke Titu Ki Sweety

साफ है कि भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद अब सोनू के टीटू की स्वीटी चीन बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार्स को टक्कर देने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि चीन में यह फिल्म कितना कमाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X