CONFIRM: खेलना ही नहीं क्लैश क्लैश....अब 9 नहीं सीधा 23 फरवरी को रिलीज़
पद्मावत की वजह से इतनी फिल्में आगे पीछे हो रही हैं कि पूछिए मत। पहले 25 को अय्यारी और पैडमैन आ रही थी। फिर 25 को पद्मावत भी अनाउंस हुई। फिर अय्यारी ने अपनी रिलीज़ डेट 9 को शिफ्ट कर ली।
9 फरवरी को पहले ही लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी रिलीज़ हो रही थी। यानि कि अब 9 को दो फिल्में थीं। तभी अक्षय कुमार ने अचानक एलान किया कि पद्मावत को अकेले आकर कमाना चाहिए और पैडमैन भी 9 को आएगी।

अब जहां गपशप गली में तेज़ अफवाह है कि अय्यारी अपनी रिलीज़ डेट 25 को वापस कर सकती है क्योंकि फिल्म के लिए वो बेस्ट समय है वहीं खबर है कि लव रंजन भी इतने क्लैश के कन्फ्यूजन के बीच में अपनी फिल्म 23 को बढ़ा चुके हैं और इस बात की पुष्टि की है तरण आदर्श ने।
यानि कि सोनू के टीटू की स्वीटी अब 9 फरवरी की जगह 23 फरवरी को आएगी। अब दिक्कत ये है कि 23 को भी पहले से ही दो फिल्में हैं - रानी मुखर्जी की हिचकी और जॉन अब्राहम की परमाणु। हालांकि उम्मीद है कि परमाणु की रिलीज़ आगे बढ़ सकती है।
बस उम्मीद करते हैं कि लव रंजन की फिल्म साल की पहली स्लीपर हिट बन जाए, उनकी हर फिल्म की तरह। यहां देखिए इस दशक की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट्स -


Click it and Unblock the Notifications
