BOX OFFICE: 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म.. इस टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल.. धमाका!
लव रंजन की रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी साल 2018 की दूसरी 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म ने ताबड़तोड़ प्रॉफिट भी कमाया है। बता दें, सोनू के टीटू की स्वीटी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
यदि आपसे पिछले 15 सालों की सबसे धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट पूछी जाए.. तो शायद उनमें से ज्यादातर फिल्में सलमान खान, शाहरूख खान या अजय देवगन की होगी। बॉक्स ऑफिस पर 200, 300 करोड़ कमाने वाले भी आखिर यही हैं।

लेकिन बता दें, जहां बात आता है फिल्मों से मुनाफा का.. तो ये सुपरस्टार्स कहीं पीछे छूट चुके हैं। पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान, शाहरूख कहीं भी नहीं हैं। प्रॉफिट का मतलब यहां है- फिल्म अपना बजट निकालने के बाद कितनी कमाई कर लेती है। बहरहाल, यहां जानें पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications