कक्कड़ फैमिली में क्यों हुई कलह? बड़ी बहन सोनू कक्कड़ ने Neha Kakkar और टोनी कक्कड़ से तोड़ा नाता

Sonu Kakkar breaks relation with Neha and Tony Kakkar- नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और उनकी बड़ी सोनू कक्कड़ के प्यार मोहब्बत और भाईचारे की लोग मिसाल देते थे। लेकिन अब इनके प्यार को किसी की नजर लग गई है।
जी हां, नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट कर बताया का उन्होने अपने भाई बहन से नाता तोड़ लिया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों को जोर का झटका लगा है कि आखिर ये क्यों और कैसे हुआ।
सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, "आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अब दो प्रतिभाशाली सुपरस्टार, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। मेरा यह निर्णय गहरी भावनात्मक पीड़ा से आया है, और मैं आज वास्तव में निराश हूं।"
संघर्ष करके ऊपर आया था परिवार
बकौल नेहा कक्कड़ उनका परिवार काफी गरीबी में रहा है और उनके घर में सिर्फ एक इंसान ही कमाता था और वो थीं उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़। सोनू कक्कड़ माता का जगराता करती थीं और नेहा उनके साथ जाया करती थीं। दोनों भाई बहनों को सिंगिंग का टैलेंट वहीं से मिला। अब सोनू कक्कड़ ने जब दोनों से नाता खत्म कर लिया है तो लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि एक दूसरे पर जान देने वाले ये तीनो भाई बहन आज अलग हो गए हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
नेहा कक्ड़ा और टोनी कक्कड़ के फैंस भी स्तब्ध हैं। सोनू ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए इसका ऐलान कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि नेहा और टोनी का रिएक्शन इस मामले में कब तक आता है। दोनों काफी बिजी रहते हैं और कई जगह शोज भी करते हैं। आप देखिए सोनू कक्कड़ का ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications












