बेबी बंप में इतनी टाइट ड्रेस पहनकर हसीना ने पति संग की मस्ती, स्विजरलैंड में मनी रही बेबीमून

Sonnalli Seygall Baby Bump

Sonnalli Seygall Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल और उनके पति आशीष सजनानी के लिए यह साल बेहद खास होने जा रहा है। पिछले साल सोनाली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आशीष सजनानी से गुरुद्वारे में शादी की थी। अब, शादी के एक साल बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

सोनाली सहगल ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने इस बात का ऐलान करते हुए कहा था कि वह अपनी पांच महीने की प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने अपनी बेबी मून की कुछ झलकियां भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

सोनाली सहगल और आशीष सजनानी इन दिनों स्विट्जरलैंड में बेबी मून मना रहे हैं। सोनाली ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में सोनाली अपने पति के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, और उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बेबी मूनींग इन स्विट्जरलैंड।"

दूसरी तस्वीर में सोनाली ने रेड कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस दौरान आशीष कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। सोनाली की इस पोस्ट को फैंस और दोस्तों ने खूब पसंद किया और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

सोनाली ने 15 अगस्त के मौके पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था, "बीयर की बोतलों से लेकर बेबी बोतलों तक, आशीष की जिंदगी बदलने वाली है। जहां तक मेरा सवाल है, कुछ चीजें वैसी ही रहती हैं। पहले 1 के लिए खा रही थी, अब 2 के लिए खा रही हूं। इस बीच शमशेर (डॉगी) एक अच्छा बड़ा भाई बनने के तरीके पर नोट्स बना रहा है। अपनी प्रार्थनाओं में रखिए।" सोनाली की डिलीवरी दिसंबर में होने की उम्मीद है।

सोनाली और आशीष ने पांच साल तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था। इस दौरान उन्होंने कभी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की। हालांकि, शादी के बाद से ही यह कपल सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक फोटोज शेयर करता रहता है। सोनाली और आशीष का यह नया सफर उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है, और हर कोई इस कपल के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: sonnalli seygall bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X