..................... Sonnalli Seygall brutally troll for wedding pictures husband selection netizens says paise ne bana di jodi - Hindi Filmibeat

शादी की तस्वीरें सामने आते ही एक्ट्रेस की उड़ी बुरी तरह खिल्ली, पति को देखकर लोग बोले- पैसे ने बना दी जोड़ी

Sonnalli Seygall

Sonnalli Seygall Wedding: 'प्यार का पंचनामा' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। करीब पांच साल डेटिंग के बाद सोनाली सहगल ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और रेस्त्रां मालिक आशीष एल सजनानी के साथ शादी कर ली है। शादी के तस्वीरें सामने आते ही इस कपल को बधाईयों के साथ साथ काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

फैंस दे रहे हैं बेमेल जोड़ी का टैग

दरअसल, सोनाली सहगल जहां अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस अदाओं के लिए मशहूर हैं तो वहीं दूल्हे राजा के सफेद बाल और उनके लुक्स नेटिंज को काफी उम्रदराज लग रहे हैं। इसके कारण फैंस इस न्यूली वेड कपल को बेमेल जोड़ी करार दे रहे हैं।

पैसे ने बना दी जोड़ी

सोनाली सहगल और आशीष एल सजनानी की जोड़ी को जहां कुछ ट्रोल ने बाप बेटी की जोड़ी तक कह दिया तो वहीं एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा, 'रब ने नहीं पैसे ने बना दी जोड़ी'।

तमाम सेलेब्स हुए शामिल

बता दें कि सोनाली सहगल और आशीष एल सजनानी की शादी में कई जाने-माने सिलेब्स भी शामिल हुए। गेस्ट लिस्ट में शमा सिकंदर, राय लक्ष्मी भी शामिल रहीं। सोनाली और आशीष ने सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की है।

सोनाली आशीष ने शेयर की शादी की तस्वीरें

इसके साथ ही सोनाली और आशीष ने अपनी शादी की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्र और सब्र'। मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी वायरल सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट वीना नागदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाली सहगल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

सोनाली सहगल की फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली ने लव रंजन की 2011 की हिट मूवी 'प्यार का पंचनामा' से लाइमलाइट बटोरी थी। इसमें कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह सहित कई स्टार्स थे। इसके बाद वो 'वेडिंग पुलाव', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'हाईजैक' जैसी फिल्मों में नजर आईं। वो वेब सीरीज 'आउट ऑफ ऑर्डर' और 'अनामिका' में भी काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X