सोनिया गांधी के मेहमान बनेंगे ईशा-भरत: हेमा मालिनी

Esha Deol-Bharat Takhtani
ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि देश के राजनेताओं के बीच भी काफी चर्चा में रही। हाल ही में हेमा ने मीडिया को बताया कि गांधी परिवार की बहु और यूपीए प्रेसीडेंट सोनिया गांधी ने अपने घर खाने पर बुलाया है।

हेमा ने कहा "हमने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को ईशा की शादी के लिए बुलाया था। लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र वो शादी मे सम्मिलित नहीं हो पाए। ये बहुत ही खुशी की बात है कि सोनिया गांधी ने कहा है कि जब भी ईशा और भरत दिल्ली आएं वो उनके घर खाने पर जरुर जाएं।"

ज्ञात हो कि वर्ष 2003-2009 में हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य सभा की सदस्यता के लिए नामांकित हुई थीं। सूत्रों के अनुसार 29 जून को मुंबई में ईशा-भरत की शादी के मौके पर भाजपा के मुम्बई चीफ राज पुरोहित से लेकर पार्टी के प्रसीडेंट नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

शाम को हुए शादी के रिसेप्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एलके आडवाणी, सुषमा स्वराज, समाजवादी पार्टी के लीडर अमर सिंह और महाराष्ट्रा नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे नज़र आए।

शादी और रिसेप्शन के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, रमेश सिप्पी, काजोल, फरदीन खान, मनोज कुमार, वैजयंती माला, जीतेंद्र, तुषार कपूर, और विद्या बालन भी मौजूद थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X