दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार

By Staff

Dilip Kumar
मलेरिया से पीडि़त वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। उनका इलाज मुम्‍बई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा के लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

इस बीच बांद्रा-वर्ली सी लिंक का उद्घाटन करने आई कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनका हाल पूछा। डॉक्टरों के मुताबिक मंगलवार सुबह से उनका बुखार काफी कम हो गया है।

उनकी पत्नी सायरा बानो पिछले तीन दिनों से उनके साथ अस्पताल में ही हैं। इस बीच मुंबई के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान समय निकालकर कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी हिंदी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार का हालचाल पूछने मंगलवार सायं लीलावती अस्पताल गईं।

सोनिया ने वहां दिलीप कुमार के पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय बिताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X