आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कहा- मैं पाकिस्तान ही चली जाती हूं, वहां खुश रहूंगी
Recommended Video

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद विवाद शुरु हो चुका है। दरअसल, एक्ट्रेस यहां लंबे समय से अपनी अटकी फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' का प्रमोशन कर रही थीं, जब उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालातों पर मैंने जब बातें की हैं, तो लोग मुझे पाकिस्तान जाने की सलाह देने लगते हैं।
सोनी राजदान ने कहा, जब भी मैं कश्मीर के विषय में बात करने लगती हूं तो लोग मुझे देशद्रोही कहकर पाकिस्तान भेजना शुरू कर देते हैं। कभी-कभी मैं सोचती हूं कि हां, मुझे पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए। मैं बहुत खुश रहूंगी पाकिस्तान जाकर। वहां खाना भी बहुत अच्छा है। यहां तो भगाते हैं लोग मुझे, बहुत बार मुझे लोगों ने कहा कि तुम पाकिस्तान जाए। लेकिन मेरी तरह की सोच रखने वाले बहुत ज्यादा लोग हैं इसीलिए मुझे इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है कि कौन क्या कहता है।

बस फिर क्या था.. सोनी राजदान के इस बयान के बाद ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। उनके बयान का काफी विरोध किया जा रहा है।
एक ट्रोलर ने तो सोनी राजदान और आलिया भट्ट दोनों को ही पाकिस्तान भेजने के लिए टिकट भेजने तक की बात कह डाली। जिस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और जवाब देते हुए कहा कि आप ये बताने वाले कोई नहीं होते हैं कि मैं क्या करुं और मैं जहां चाहूंगी वहां रहूंगी। आपका धन्यवाद।
गौरतलब है कि 'नो फादर्स इन कश्मीर' (No Fathers in Kashmir) 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनी राजदान के अलावा इअश्विन कुमार, अंशुमान झा और कुलभूषण खरबंदा समेत और भी कलाकार हैं। फिल्म लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी थी।


Click it and Unblock the Notifications