जो नेपोटिज्म पर चिल्ला रहें हैं वो आगे अपने बच्चों का सपोर्ट करेंगे? सोनी राजदान ने पूछा सवाल
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को आत्महत्या कर ली थी और इसके बाद से बॉलीवुड समेत पूरे देष में हाहाकार मचा हुआ है। लोग उनकी मौत से नाराज हैं और लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म पर घेरा जा रहा है। बता दें कि इसमें कई सितारों के भी कमेंट सामने आए हैं। लेकिन इस समय आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान का भी एक बयान सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार नेपोटिज्म पर जो लोग बोल रहें हैं उनके लिए सोनी राजदान ने एक सवाल दागा है।
हाल ही में हंसल मेहता के किए गए ट्वीट पर सोनी राजदान ने अपना रिएक्शन दिया है। सोनी राजदान ने पूछा है कि.. क्या वो लोग भी नेपोटिज्म को लेकर हल्ला मचा रहे हैं जो खुद अपने बच्चों की सपोर्ट इंडस्ट्री में कामयाब होने के लिए करेंगे? गौरतलब है कि सोनी राजदान का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। लेकिन ये हंसल मेहता के इस ट्वीट पर शुरु हुआ था।
भारत- नेपाल विवाद के बीच मनीषा कोइराला ने लिया नेपाल का पक्ष- लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











