..................... सोनी राजदान ने दिया मुकेश खन्ना को जवाब? लिव इन रिलेशनशिप पर जीनत अमान को सुनाईं थीं बातें... Soni Razdan replied to Mukesh Khanna? Told things to Zeenat Aman on live in relationship... - Hindi Filmibeat

सोनी राजदान ने दिया मुकेश खन्ना को जवाब? लिव इन रिलेशनशिप पर जीनत अमान को सुनाईं थीं बातें...

soni razdan mukesh khanna zeenat aman

मुकेश खन्ना बेशक काफी समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। शक्तिमान को लेकर मशहूर है कि वो लगभग हर बात पर रिएक्ट करते हैं और कई बार उनकी बातें विवादों का रूप ले लेती हैं।

इस वक्त उनकी फिर से चर्चा हो रही है। दरअसल मुकेश खन्ना ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर जीनत अमान को क्रिटिसाइज किया था। अब इस मामले में आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान भी कूद पड़ी हैं।

सोनी राजदान ने मुकेश खन्ना को जवाब दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जीनत अमान ने कहा था कि लोगों को लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए इससे वो एक दूसरे को समझ सकते हैं। कपल्स के लिए जीनत अमान की ये सलाह मुकेश खन्ना को नागवार गुजरी थी।

मुकेश खन्ना ने किया विरोध

जीनत अमान के इस बयान के बाद मुकेश खन्ना और मुमताज ने काफी अलोचना की थी। मुकेश खन्ना का कहना था, "ये वेस्टर्न कल्चर से आया है। जीनत अमान इसको लेकर बातें कर रही हैं। उन्होंने शुरू से ही पश्चिमी सभ्यता के हिसाब से अपनी जिंदगी जी है। ये सब इस देश की संस्कृति के लिए ठीक नहीं है। एक पल के लिए सोचिए कि एक लड़का और लड़की शादी से पहले एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहते हैं। अगर उनमें नहीं बनी और वो अलग हो गए तो उनका क्या होगा। लोगों को ऐसी बातें करने से पहले सोचना चाहिए।

सोनी राजदान ने लिखी ये बात

मुकेश खन्ना की इस बात पर सोनी राजदान ने रिएक्ट किया है। उन्होने लिखा, हे ईश्वर, सोच भी नहीं सकते कि कोई कपल 'लिव-इन' रिलेशनशिप में साथ रहे और आपस में बात न बने तो क्या अलग नहीं हो सकते? दिमाग चकरा जाता है।" इसके बाद दोनों को लेकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X