सोनी राज़दान ने लगाई मुहर - लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे आलिया और रणबीर
काफी समय से खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, लिव इन रिलेशनशिप में हैं और अब आलिया की मां सोनी राज़दान ने इस बात पर ठप्पा लगा दिया है। सोनी राज़दान का सीरियल बुनियाद दूरदर्शन पर वापसी कर चुका है।
जब सोनी राज़दान से पूछा गया कि क्या आप अपनी बेटियों को ये सीरियल देखने की हिदायत दे चुकी हैं तो उनका जवाब था कि शाहीन और आलिया अलग अलग रह रही हैं।

दरअसल, आलिया और शाहीन एक साथ अपने बैचलर पैड में रहती हैं लेकिन लॉकडाउन के पहले आलिया, रणबीर के साथ उनके घर शिफ्ट हो चुकी थी। ये खबर तब पक्की हुई जब लॉकडाउन में आलिया और रणबीर, रणबीर की सोसाईटी में टहलते दिखे थे।
अब खुद सोनी राज़दान ने भी साफ कर दिया है कि फिलहाल आलिया और शाहीन अलग अलग रह रही हैं। यहां देखिए रणबीर और आलिया की दिलचस्प लव स्टोरी -


Click it and Unblock the Notifications












