सलमान खान और आयुष शर्मा की 'अंतिम' में वरुण धवन का डांस नंबर, इसी सप्ताह होगा लॉन्च!
सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम को लेकर काफी समय से चर्चा है। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए और भी शानदार है। पता चला है कि इस फिल्म का हिस्सा वरुण धवन भी हैं। जी हां वरुण धवन इस फिल्म में एक गाने पर नजर आने वाले हैं जो कि भगवान श्री गणेश पर आधारित होगा। इस गाने में ही वरुण धवन नजर आने वाले हैं। इस गाने को लेकर चर्चा है कि इसी सप्ताह ये गाना लॉन्च किया जाएगा।
ये एक स्पेशल डांस नंबर होगा जिसके लिए वरुण जाने जाते हैं। ऐसा काफी कम देखा जाता है कि वरुण धवन किसी फिल्म में अभी तक एक कैमियो रोल करते हुए नजर आए हों।

अंतिम- द फायनल ट्रुथ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में आयुष एक गैंगस्टर बने हैं, जबकि सलमान हैं पुलिसवाले।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा था, "मैं अंतिम का इंतजार कर रहा हूं। दर्शकों को निश्चित रूप से यह फिल्म पसंद आएगी, पहले कभी नहीं देखे हुए एक युनिवर्स का निर्माण किया जा रहा है।" इस फिल्म से सलमान खान और आयुष शर्मा का एक टीजर भी रिलीज हो चुका है जिसमें वो भिड़ते हुए नजर आ रहे हैँ।
सलमान खान की बात करें तो इस समय वो टाइगर 3, भाईजान और राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म के लिए चर्चा में हैं। टाइगर 3 की शूटिंग लगातार जारी है और फिल्म में उनके साथ फिर से कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिलहाल फैंस इस गाने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications