फ़िल्म "सोनचिड़िया" में सभी कलाकार बुंदेलखंडी भाषा में बात करते हुए आएंगे नज़र!

फ़िल्म "सोनचिड़िया" अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। चंबल की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफ़ी उत्सुक है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर में कलाकारों के शानदार अभिनय और दमदार डायलॉग्स ने फ़िल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ा दी है। फ़िल्म में मध्य भारत के डकैतों के शानदार गौरव की कहानी बताते हुए सभी कलाकार हिंदी के अलावा बुंदेलखंडी नामक भाषा का उपयोग करते हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म के सभी कलाकारों को यह भाषा सिखाने के लिए राम नरेश दिवाकर नामक ट्यूटर को सेट पर बुलाया गया था जो फ़िल्म के लिए सभी को इस विशेष भाषा का उच्चारण सिखाते थे।

इतना ही नहीं, "सोनचिड़िया" में राम नरेश दिवाकर एक छोटा सा रोल भी अदा करते हुए नज़र आएंगे। फ़िल्म में वस्तविकता बनाये रखने के लिए सुशांत सिंह, मनोज बाजपेयी सहित सभी कलाकार कड़ी मेहनत कर रहे है। सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नज़र आएगा।

son chiriya, sushant singh rajput, सोन चिड़िया, सुशांत सिंह राजपूत

इतना ही नहीं, यहाँ सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नज़र आएंगे। वही, फ़िल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने मिली।

मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा, सोनचिड़िया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी।

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोनचिड़िया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी। मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।

'उड़ता पंजाब' और 'इश्किया' जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे अब अपनी आगामी फिल्म सोनचिड़िया के साथ चंबल की कहानी प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने ने केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब 'सोनचिड़िया' पेश करने के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X