मैं और अभिषेक अगले शाहरुख-काजोल

By Staff

{image101123103212_sonam_kapoor_abhishek_bachchan_aishwarya_rai_226x170_nocredit_thump.jpg hindi.filmibeat.com}सोनम कपूर जल्द अभिषेक के साथ फ़िल्म 'प्लेयर्स' में दिखेंगी. सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन एक साथ 'दिल्ली 6' में काम कर चुके हैं, और वो फ़िल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन उसके बावजूद सोनम, अभिषेक की ज़बरदस्त प्रशंसक हैं.

यहां तक कि सोनम अभिषेक के साथ अपनी जोड़ी को शाहरुख-काजोल की जोड़ी जैसी बताने से भी नहीं चूकतीं. अभिषेक और सोनम अब्बास-मस्तान की फ़िल्म 'प्लेयर्स' में साथ काम कर रहे हैं.

मुंबई में एक फ़ैशन स्टोर के उद्घाटन के मौके पर पहुंची सोनम कहती हैं, "अभिषेक बेहतरीन इंसान और ज़बरदस्त अभिनेता हैं. उनके साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहता है. मैं और अभिषेक हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के अगले शाहरुख और काजोल हैं."

सोनम अभिषेक ही नहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या को भी ख़ासा पसंद करती हैं. परंपरागत भारतीय तरीके से संजी संवरी सोनम कपूर से जब पूछा गया कि भारतीय वेशभूषा में सबसे अच्छी अभिनेत्री कौन लगती है, इसके जवाब में सोनम ने कहा, "मुझे लगता है ऐश्वर्या से बेहतर कोई नहीं. वो साड़ी में और अन्य भारतीय परिधानों में बहुत ख़ूबसूरत लगती हैं."

दीपिका के मुताबिक परंपरागत भारतीय पोशाक में ऐश्वर्या सबसे ख़ूबसूरत अभिनेत्री सोनम ने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या की हालिया रिलीज़ 'गुज़ारिश' देखी जो उन्हें बहुत पसंद आई. सोनम ने तारीफ़ का सिलसिला यहीं नहीं रोका. अब बारी थी शाहिद कपूर की, जिनके साथ वो फ़िल्म 'मौसम' में काम कर रही हैं.

वो कहती हैं, "शाहिद से ज़्यादा उम्दा और मेहनती कलाकार मैंने आज तक नहीं देखा. उनके साथ काम करना बेहद आसान है." अब सोनम की फ़ेहरिस्त में अगला नाम था दीपिका पादुकोण का, जिनके साथ हाल ही में वो करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' में दिखीं. कभी एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी समझी जाने वाली इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच इस शो के दौरान ख़ासी दोस्ती नज़र आई.

दीपिका की तारीफ़ों के पुल बांधती सोनम कपूर ने कहा, "वो बेहद ख़ूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्री हैं. मैं करण की शुक्रग़ुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे दीपिका के साथ अपने शो में बुलाया. "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X