मौसम में सोनम
पंकज कपूर फिल्म 'मौसम" से निर्देशन के क्षेत्र में उतरने जा रहे हैं। शाहिद कपूर की केंद्रीय भूमिका वाली इस फिल्म के लिए पंकज ने तमाम नवोदित अभिनेत्रियों का ऑडिशन लिया था।
इस फिल्म के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा समेत गोविंदा की बेटी नर्मदा और शेरोन प्रभाकर की बेटी शाजान पद्मसी भी शामिल थीं। लेकिन खबर मिली है कि पंकज कपूर ने सोनम कपूर को बगैर ऑडिशन लिए ही फिल्म में मुख्य भूमिका में लिया है। बताते हैं कि सोनम को लेने की इच्छा यूनिट के कई सदस्य शुरुआत से ही संजोए हुए थे।
दरअसल पंकज कपूर की पत्नी और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक भी चाहती थीं कि फिल्म में सोनम को ही लिया जाए। फिल्म 'दिल्ली 6" में सुप्रिया औऱ सोनम कपूर ने साथ काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











