हम सभी को जगजीत सिंह के लिए प्रार्थना करनी चाहिए : सोनम कपूर

Sonam Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने गजल गायक जगजीत सिंह की सेहत में जल्द सुधार होने की कामना की है और कहा है कि हम सभी को उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। जब जगजीत सिंह अस्पताल में भर्ती हुए तो कुछ मीडिया में उनके मौत की खबर उड़ा दी थी इस बात पर सोनम काफी आहत भी हुई हैं।

सोनम मीडिया से अपिल करते हुए कहती हैं कि आप खबरों की सत्यता पर ध्यान दें ना कि ज्यादा से ज्यादा खबरे देने पर। अभी जगजीत अंकल अस्पताल में हैं और बहुत ही क्रिटिकल कंडीशन में हैं। हमें उनके जल्द ही स्वस्थ हो जाने की कामना करनी चाहिए। ना कि ऐसी झुठी अफवाह उड़ानी चाहिए।

हम आपको बता दें कि शुक्रवार से ही जगजीत सिंह अस्पताल में है उन्हें ब्रेनहेमरेज के बाद बड़ी जल्दी में लीलावती अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए बिना किसी देरी के ऑपरेशन किया। शनिवार तक उनके दो ऑपरेशन हो चुके थे। अब हालत पहले से बेहतर है लेकिन अब भी उनकी सेहत के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। जब से जगजीत सिंह अस्पताल में भर्ती हुए हैं तब से उनके प्रशंसक काफी परेशान हैं और बॉलीवुड ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ हो जाने की कामना की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X