रेखा के बाद मीना कुमारी बनना चाहती हैं सोनम

कहते हैं ना खुदा जब हुस्न देता है तो नजाकत आ ही जाती है, कुछ ऐसा ही हुआ है अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ। राझंणा हिट क्या हुई मैडम को बोलना आ गया। सोनम कपूर ने इच्छा जतायी है कि वह पर्दे पर अभिेनेत्री मीना कुमारी का रोल करना चाहती हैं। अगर कोई भी इंसान बॉलीवुड दिवा मीनाकुमारी पर फिल्म बनाये तो सोनम उस फिल्म को करना चाहेंगी।

सोनम का मानना है कि मीना कुमारी में बहुत सारी कमियां थीं, बावजूद इसके वो अभिनय की जीती-जागती तस्वीर थी, उनकी फिल्में आज भी लोगों को हिलाकर रख देती हैं। उन्होंने जितना रील लाइफ में संघर्ष किया उससे कहीं ज्यादा संघर्ष उन्हें रीयल लाइफ में करना पड़ा।

वैसे आपको बता दें कि आजकल सोनम कपूर बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की हिट फिल्म खूबसूरत की रीमेक में काम कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने रेखा से आशिर्वाद और टिप्स भी लिये हैं। फिल्म के निर्माता उनके पापा अनिल कपूर ही है। जो कि आजकल अपनी बेटी की हर जगह तारीफ करते दिखते हैं। क्योंकि पूरे पांच साल बाद उनकी बेटी सोनम कपूर ने एक हिट फिल्म दी है। जिसके लिए सोनम की हर जगह बड़ाई हो रही है।

आईये आपको बताते हैं सोनम के बारे में दिलचस्प बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X