'मार डालो इसे..' सोनम ने चीखते हुए दिया राजा को मारने का ऑर्डर, पूरी घटना जानकर कांप जाएगा कलेजा!

Sonam said Kill Raja Raghuvanshi- राजा रघुवंशी और सोनम को लेकर जो बवाल चल रहा है उसमें आए दिन नए नए अपडेट्स सामने आते रहते हैं। अब कुछ ऐसे खुलासे राजा रघुवंशी के आरोपियों ने किए हैं जिसको सुनकर आपका कलेजा कांप जाएगा।
आरोपियों का कहना है कि राजा को मारने का ऑर्डर खुद सोनम ने चीखकर दिया था और जिस वक्त राजा को खाई में फेंका गया वो जिंदा था। जी हां, न्यूज 18 इंडिया की एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है कि आरोपियों ने खुद पुलिस के सामने ये बात कुबूल की है।
कैसा था हत्या के पहले का सीन?
ट्रैकिंग करके राजा रघुवंशी और सोनम काफी ऊपर पहुंच गए थे और इस दौरान तीनों हत्या आरोपी भी वहां आ गए थे। रिपोर्ट की मानें तो सोनम ने चीखते हुए उन तीनों से कहा, ''मार डालो इसे।'' राजा रघुवंशी पर हमला हुआ था तो उसने काफी देर मुकाबला किया लेकिन सिर पर गहरी चोट आने की वजह से वो ज्यादा देर सामना नहीं कर पाया।
इसके बाद राजा को खाई में फेंका जा रहा था तो वो जिंदा था। तीन लोग उसको फेंकने के लिए काफी नहीं थे सोनम ने भी उनका साथ दिया और उसको गहरी खाई में फिकवाने में मदद की। आरोपियों ने भी बताया है कि हत्या के आधे घंटे पहले सोनम ने अपनी सास से बात की थी ताकि कोई उसपर शक ना करे। जैसे ही आरोपियों के बयान सामने आए लोग भड़क गए हैं और हत्यारी दुल्हन को सीधे फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पति पत्नी और वो
सोनम रघुवंशी ने शादी के पहले ही अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या का प्लान बना लिया था। ऐसे में लोगों ने ये सवाल उठाए हैं कि आखिर राजा की क्या गलती थी और सोनम ने उसको क्यों मारा। फिलहाल पति पत्नी और वो के खेल में एक और पति की जान चली गई है। देखने वाली बात होगी कि सोनम को अदालत क्या सजा सुनाती है।


Click it and Unblock the Notifications