..................... Sonam Raghuvanshi's mother said Raj and her daughter did not have an affair because of his earning - Hindi Filmibeat

'17-18 हजार कमाने वाला राज कहां लगता है जो मेरी छोरी शादी के लिए हां करेगी'- सोनम रघुवंशी की मां

news

Sonam Raghuvanshi Mother- राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह जेल में हैं। इंदौर में जो कुछ भी हुआ वो सबने देखा और हैरान रह गए। लोगों के अंदर सोनम की इस करतूत को लेकर काफी गुस्सा है।

लेकिन सोनम रघुवंशी की मां ये मानने को तैयार ही नहीं है कि सोनम का अफेयर राज कुशवाह से चल रहा है। उनका कहना है कि सबलोग सिर्फ बातें बना रहे हैं। उनका ऐसा कहना इसलिए है क्योंकि राज कुशवाह गरीब था तो सोनम उसको घास क्यों डालेगी।

सभी जानते हैं कि राजा रघुवंशी की हत्या उसके हनीमून के दौरान ही कर दी गई थी। पता चला था कि इसमें सोनम और राज का हाथ था और राज कुशवाह ने अपने दोस्तों की मदद से राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। राजा का इस पूरे मामले में कोई कसूर नहीं था बल्कि वो काफी खुश था कि उसकी शादी सोनम से हुई है।

क्या बोली सोनम की मां?

सोनम रघुवंशी की मां का कहना है, ''सारी बातें बेमतलब की है, 17-18 हजार रुपए कमाने वाला कहां लगता है जबकि मेरी छोरी लाखों रुपए कमाती थी।'' सोनम की मां ने खुले तौर पर इस कहानी को गलत बताया है। उनका मानना है कि उनकी बेटी राज से प्यार कर ही नहीं सकती है क्योंकि वो लाखों कमाती थी और राज 18 हजार। जबकि सोनम के भाई ने खुले तौर पर राजा के घरवालों का साथ दिया था और अपनी बहन की मुखालफत की थी। सोनम की मां के इस बयान के बाद लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या बोले लोग?

सोनम की मां को लेकर लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सोनम की मां तो Sonam से भी तेज निकली।'' एक ने लिखा, ''जब मां ही नंबरी होगी, तो बेटी तो दस नंबरी ही निकलेगी।'' एक ने लिखा, ''प्यार तो अंधा होता है 18000 की तनख्वाह क्या चीज है।'' एक ने लिखा,'' प्यार का नाम सुने हो आंटी जी ये कूड़ा उठाने वाला से भी हो जाता है।'' एक ने लिखा, ''थारी छोरी धंधा करती थी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: hindi news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X