जेल में बंद Sonam Raghuvanshi को नहीं है किसी तरह का पछतावा? सामने आई खबर ने उड़ा दिए होश!

Sonam Raghuvanshi Zero Regret- सोनम रघुवंशी इस वक्त जेल में हैं और अब जेल में उनको 1 महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ ऐसा जानकारी सामने आई है जो कि इस महिला की क्रूरता आपको बताने के लिए काफी है।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो सोनम को किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है कि उसने क्या किया है। जी हां, जानकारी में दावा किया गया है कि इन 1 महीनों के अंदर सोनम के घरवाले उससे मिलने के लिए एक बार भी नहीं गए हैं। इसके बाद भी सोनम रघुवंशी को किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है।
पति की हत्या
सोनम रघुवंशी को लेकर काफी चर्चा रही है क्योंकि उसने इतना बड़ा कांड किया था। अपने आशिक के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम ने शादी के बाद हनीमून प्लान किया था और इस दौरान ही कुछ लोगों ने राजा की हत्या की थी। इस पूरी साजिश की कर्ताधर्ता सोनम रघुवंशी ही थी। फिलहाल वो जेल में है लोग कह रहे हैं कि उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''ऐसी बेटी या बहू हो तो कौन परिवार के सदस्य के पास जाना चाहेगा ???'' एक ने लिखा, ''कितनी बड़ी वाली है ये।''
एक ने लिखा, ''एक परिवार का बेटा खा गई। एक ने लिखा, पूरी डायन है।'' एक ने लिखा, ''परिवार जाएगा तो वो भी दोषी होगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सोनम को लेकर अदालत से क्या सजा सुनाई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











