..................... Sonam Raghuvanshi has been granted bail in the Raja Raghuvanshi murder case revealed by Vipin Raghuvanshi - Hindi Filmibeat

राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, भाई विपिन ने किया खुलासा!

Sonam Raghuvanshi Has Been Granted Bail: इंदौर का सबसे चर्चित केस राजा रघुवंशी हत्याकांड लोगों के बीच में काफी ज्यादा फैल गया था। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है। इस बात की जानकारी राजा के भाई विपिन द्वारा दी गई है। हनीमून के वक्त सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या करवा दी थी। शिलॉन्ग कोर्ट से सोनम को जमानत मिल चुकी है और 27 अप्रैल 2026 को ये हुआ है।

Sonam Raghuvanshi Has Been Granted Bail

पिछले साल गिरफ्तार की गई थी सोनम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 9 जून 2025 को सोनम को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया था। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी दोनों 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटे बाद में लापता हो गए थे। बाद में राजा रघुवंशी का शव मिला था।

कब हुई थी राजा-सोनम की शादी?

सोनम और राजा की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय गए। राजा रघुवंशी का 2 जून को शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग के नीचे खाई में बरामद किया गया था। इसके बाद में पुलिस को सोनम पर शक हुआ। लेकिन बाद में सोनम ने खुद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

दिसंबर 2025 में खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

दिसंबर 2025 में सोनम रघुवंशी की और जमानत याचिका डाली गई थी। जो शिलॉन्ग कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई। सोनम रघुवंशी के अलावा राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया गया था। बताते चलें कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा उसके पिता के यहां पर नौकरी किया करता था।

Read more about: death news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X