राजा को मारने के बाद सोनम-राज की पहली तस्वीर आई सामने, एक दूसरे के साथ नहीं था खुशी का ठिकाना

Sonam Raghuvanshi Raj Kushwaha First Photo: राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या के बाद बेवफा सोनम रघुवंशी के लिए हर जुबान पर गालियां और बद्दुआएं हैं। अब सोनम और राज की साथ में पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। सोनम और राज की ये तस्वीर राजा को मारने के बाद चल रही जांच के दौरान सामने आई है। हालांकि ये तस्वीर सोनम की शादी से पहले की है।
तस्वीर में दोनों के बीच एक दूसरे के साथ की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर में दोनों साथ में बैठे और मुस्कुराते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर सोनम ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
तस्वीर देखने के बाद नेटिजंस का मानना है कि सोनम की शादी उसके घरवालों को राज से ही करानी चाहिए थी। इस केस में काफी सारे लोग सोनम के साथ घरवालों की जबरदस्ती को गलत ठहरा रहे हैं। लोगों का मानना है कि सोनम की शादी ना चाहते हुए राजा से कराई गई उनका ये बहुत खराब अंजाम है। अदिति नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने इस तस्वीर पर लिखा, "दोनो में प्यार साफ दिख रहा , आखें बता रही इश्क की दांस्ता, इतनी खुशी से इसके साथ रहती फिर क्यों बनी सोनम बेवफा?"
मेघालय में हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, शिलांग में पुलिस ने जब वारदात से जुड़े पुख्ता सबूत सोनम के सामने रखे तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। इसके बाद उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। मेघालय पुलिस ने पूछताछ के दौरान सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा का आमना-सामना कराया। उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि मेघालय पुलिस की एसआईटी राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच कर रही है। अब मेघालय पुलिस पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications