..................... Sonam Khan Clarifies Rumours That She Got Oye Oye Song Due To Her Affair With Director Rajiv Rai - Hindi Filmibeat

डायरेक्टर संग अफेयर चलाकर इस हसीना को मिला सुपरहिट गाना? अब 40 साल बाद खुला बड़ा राज!

Sonam Khan On Affair With Rajiv Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 का दशक काफी ज्यादा खास हुआ करता था। ये वो वक्त था जब एक गाने या फिर फिल्म से ही नए सितारे रातों-रात लोकप्रिय हो जाते थे। इस लिस्ट में सोनम खान का भी नाम शामिल है। साल 1989 में रिलीज हुई डायरेक्टर राजीव राय की फिल्म त्रिदेव में सोनम कपूर को देखा गया। फिल्म के सुपरहिट गाने ओए ओए में वो नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए और इसके बाद काफी पॉप्युलर हो गई।

Sonam Khan

लेकिन तब के समय में सोनम खान को लेकर अफवाह सामने आई थी कि उनका फिल्म त्रिदेव के डायरेक्टर के साथ में अफेयर था। इसी के चलते उन्हें ओए ओए गाने में काम करने का मौका मिला। सोनम और डायरेक्टर राजीव राय ने आगे चलकर शादी कर ली थी और इसी के चलते इस अफवाह को काफी वक्त तक सच मान लिया गया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया है।

कैसे मिला था सोनम को ये सुपरहिट गाना?

सोनम खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात को साफ कर दिया है कि उन्हें यह सुपरहिट गाने में काम राजीव राय के साथ अफेयर की वजह से नहीं मिला था। वह और डायरेक्टर दोनों तब किसी और के साथ रिलेशनशिप में हुआ करते थे। गाने की क्लिप शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि "जब त्रिदेव की शूटिंग शुरू हुई थी तो अफवाहें उड़ने लगी थी कि मेरा डायरेक्टर के साथ में अफेयर है। लेकिन इन बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है।"

अपने इस पोस्ट में सोनम खान ने आगे लिखा कि "फिल्म के रिलीज होने के बाद में लोगों को ऐसा लगने लग गया था कि मेरा और डायरेक्टर राजीव राय का अफेयर चल रहा था। मुझे फिल्म की बाकी दो हीरोइन से ज्यादा अहमियत मिली। ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया और ओए ओए जैसा सुपरहिट गाना भी मिल गया। देश के हर एक कोने में यह गाना बज रहा था लेकिन यह बिल्कुल भी सच नहीं था।"

सोनम खान आगे बताती है कि "शूटिंग के वक्त राजीव अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में आया करते थे और मेरा भी एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था। जो अक्सर सेट के आसपास ही रहता था यानी कि हम दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में पहले से ही कमिटेड हुआ करते थे। जहां तक ओए ओए गाने की बात है तो वह बस मुझे मिल गया था। इसमें किसी खास मेहरबानी या फिर पक्षपात की कोई जगह नहीं है।"

सोनम को कास्ट नहीं करना चाहते थे राजीव राय

एक्ट्रेस ने बताया कि असल में तो डायरेक्टर राजीव राय उन्हें फिल्म में लेना भी नहीं चाहते थे। उन्होंने पहले किसी दूसरी एक्ट्रेस को कंफर्म कर लिया था। दरअसल विजय फिल्म के कुछ सीन डायरेक्टर ने देख लिए थे जिसकी वजह से सोनम उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आई थी। लेकिन जब डायरेक्टर के पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा तो उन्होंने सोनम को ही कंफर्म कर दिया।

सोनम ने इस पर बात करते हुए बताया कि "इसी के चलते ना तो कोई रोमांस था, ना ही कोई चोरी छुपे फोन कॉल्स और ना डायरेक्ट की तरफ से कोई फायदा मिला। बस मैं थी और एक शानदार यादगार गाना था। लेकिन जब फिल्म रिलीज होने के काफी वक्त बाद में राजीव से मिली तो हम दोनों ही सिंगल थे। किसी को कोई जवाब देने की जरूरत भी नहीं थी तो हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसीलिए त्रिदेव फिल्म के वक्त मुझे कोई खास तवज्जो नहीं मिली।"

सोनम और राजीव की शादी

बताते चलें कि सोनम और राजीव राय ने साल 1991 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। अभिनेत्री की उम्र सिर्फ 19 साल की थी। शादी के कुछ वक्त बाद तक उन्होंने फिल्मों में काम किया और फिर परिवार को संभाल। सोनम ने एक ऑटीस्टिक बच्चे को जन्म दिया इसके इलाज में वह और उनके पति देश-विदेश तक भटके थे।

सोनम और राजीव को लॉस एंजेलिस, लंदन और यूरोप जैसे देशों में रहना पड़ा जिससे कि उनके बेटे का इलाज हो जाए। लेकिन फिर 2001 में दोनों अलग हो गए थे। 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। अब सोनम अपने बेटे के साथ में भारत वापस आ चुकी हैं।

Read more about: sonam khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X