मणिपुरी अंदाज में वायरल हुआ सोनम कपूर का ये लेटेस्ट लुक, दीवाने हो रहे हैं फैंस

By Filmibeat Desk
Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Manipuri Look: भारतीय हस्तशिल्प और स्वदेशी ब्रैंड्स को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए मशहूर सोनम कपूर ने एक बार फिर देश की समृद्ध कलात्मक परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय फोकस में ला दिया है।

अभिनेत्री अक्सर अपने रेड-कार्पेट अपीयरेंस में भारतीय डिजाइनर्स के अनूठे काम को प्रदर्शित करती हैं। हाल ही में मुंबई स्थित अपने घर पर Architectural Digest की ग्लोबल एडिटोरियल डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ एमी एस्टली के लिए आयोजित एक निजी डिनर पर सोनम ने भारतीय फैशन की खूबसूरती को फिर सामने रखा।

इस खास शाम के लिए सोनम ने मणिपुर की डिजाइनर ईस्टर्नलाइट ज़िमिक द्वारा डिज़ाइन किया गया 'ईस्ट' लेबल का आउटफिट चुना। यह 'पेट्रन्स कलेक्शन' का अखा सेट था, जो भारत की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत को एक सुरुचिपूर्ण सलाम है।

सोनम कपूर को इंडिया का स्टाइल आइकन माना जाता है और वो अपने अलग अलग लुक्स से लोगों को अक्सर प्रभावित करती रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो अपने लुक्स से हमेशा हैरान करती हैं।

बता दें कि सोनम कपूर कफी समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं और शादी के बाद से ही पूरी तरह फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonam kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X