ब्लैक मोनोकिनी में दिखा सोनम कपूर का बोल्ड अवतार, सोशल मीडिया पर मची सनसनी, वायु संग शेयर कीं हॉलिडे PHOTOS

Sonam Kapoor Vacation Photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों प्रोफेशनल प्रोजेक्ट से थोड़ा दूर हैं, लेकिन सोनम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि जब से सोनम कपूर के बेटा हुआ है तब से ही सोनम अपने परिवार पर खास ध्यान दे रही हैं। सोनम काम में तो बिजी हैं, लेकिन जब से उन्होंने बेटे को जन्म दिया है तब से उनकी कोई थिएटर में फिल्म रिलीज नहीं हुई है भले ही सोनम इंडस्ट्री में इन दिनों लाइमलाइट में ना हों, लेकिन सोनम अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर धूम मचा देती हैं।
मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं सोनम कपूर
हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर मालदीव में पति, बेटे, बहन और बहनोई के साथ हॉलिडे मनाने गई हैं। बीते दिन सोनम ने रिया कपूर के पति और अपने जीजा करण बूलानी का जन्मदिन मनाया मालदीव में जमकर इंजॉय किया और उसके बाद अब वह समंदर किनारे बोल्ड अवतार में तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों को देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी सोनम कपूर बेटे को खेल खिलाती नजर आ रही हैं तो कभी सोनम समंदर किनारे पोज देती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह पति अनंद के साथ मसाज रूम में लेटी नजर आ रही हैं। बता दें कि सोनम कपूर की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सोनम का बेटा वायु कितना बड़ा हो गया है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा-टाइम के साथ सोनम ने खुद को कितना फिट कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications