सोनम कपूर हैं सबसे स्टाईलिश
बॉलिवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर भले ही अपनी फिल्मों में कुछ खास जादू न दिखा पाई हों लेकिन उन्होंने सिनेमा जगत की सबसे 'स्टाइलिश" हीरोइन का खिताब जरुर अपने नाम कर लिया। जी हां स्टाइल" के मामले में इस मसक्कली ने कई बड़ी अभिनेत्रियों को पछाड़ दिया है।
'पीपुल पत्रिका" ने सोनम कपूर को देश की 'सबसे अच्छे कपड़े पहनने वाली शख्सियत" बताया है। 24 साल की इस 'स्टाइल आइकॉन" का मानना है कि वो ट्रेंड्स में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि वो पहनना पसंद करती हैं जो उन पर अच्छा लग रहा हो।
सोनम इन दिनों 'आएशा" की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'स्टाइल" की इस दौड़ में दूसरे नंबर पर हैं करीना कपूर, तीसरे पर प्रियंका चोपड़ा, जबकि कैटरीना कैफ पांचवें नंबर पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











